{"_id":"57e173164f1c1bc409a828fb","slug":"rahul-aroused-was-watching-crowd","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल को देखने उमड़ा हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल को देखने उमड़ा हुजूम
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
कालपी में जनता का अभिवादन स्वीकार करते कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल ने तीन दिन के दौरे के दौरान क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी। बड़ी संख्या में लोग राहुल की झलक पाने के लिए सड़कों पर उमड़े। मंगलवार को भी कदौरा से लेकर कालपी तक लोगों का हुजूम उमडा। जन सैलाब देख गदगद राहुल ने मूल एजेंडे किसानों का बिल आधा, कर्जे माफ और फसलों के समर्थन मूल्य को लेकर लोगों को प्रभावित करने का प्रयास किया।
मंगलवार को किसान रथ यात्रा लेकर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाधी ने बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में रोड शो किया। उन्होंने दो जगह नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया। रोड शो और नुक्कड़ सभाओं में भीड़ उमड़ी। जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। राहुल गांधी ने बीजेपी, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उनका काफिला
हमीरपुर से कदौरा होते हुए कालपी की सीमा में करीब डेढ़ बजे पहुंचा। राहुल ने कदौरा, टरननगंज मुख्य बाजार व मुस्लिम बाहुल्य जुलैहटी चौराहे पर रोड शो के दौरान नुक्कड़ सभाएं कीं। कालपी मुख्य बाजार में नुक्कड़ सभा में नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। इसके बाद बसपा को घेरा। कहा कि हाथी सब कुछ चर गया। जनता का पैसा बसपा की एक महारानी
विज्ञापन
के पास पहुंच गया। सपा पर कटाक्ष किया कि साइकिल चार साल से एक ही जगह खड़ी है। इसके बाद उन्होंने लोक लुभावन वादों की बौछार की। कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही
किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा, बिजली बिल हाफ और फसलों का उचित समर्थन मूल्य दिलाया जाएगा।
इस दौरान कांग्रेस विधायक उमकांति सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सरसेला, जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर भी मौजूद रहे।
प्रजापति समाज ने किया स्वागत
रोड शो के दौरान आलमपुर कालपी चौराहे पर राजेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में प्रजापति समाज के लोगोें ने राहुल का स्वागत किया। इस मौके पर हरीराम, संतोष प्रजापति, नंदराम, मानसिंह, रामदयाल, लालाराम, शिवराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
बैंडबाजे के साथ कालपी में स्वागत
कालपी के प्रवेश द्वार अमलतास तिराहे पर काफिला पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ राहुल का स्वागत किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक दुबे, पूर्व नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान मौजूद रहे। यहां पर बस से उतरकर राहुल गांधी विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला के साथ टरननगंज पहुंचे, जहां खुली गाड़ी से रोड शो किया।
मस्जिद के सामने की सभा
जुलहैटी चौराहे की बड़ी मसजिद के समीप सभा में राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। रोड शो के दौरान अल्पसंख्यकों के घरों से फूलों की बौछार कर राहुल का स्वागत किया।
पूछा, क्या खाते में आए 15 लाख
राहुल ने कालपी में सभा के दौरान भीड़ में एक युवक से नाम पूछा। युवक ने अपना नाम निर्मल सिंह बताया। इस पर राहुल ने पूछा, जनधन योजना का खाता खुलवाया। जवाब आया हां। इस पर राहुल ने पूछा कि दो साल हो गए, खाते में कितना पैसा आया। युवक बोला एक भी नहीं।
राहुल ने खाई गुझिया
नगर के टरननगंज बाजार चौराहे में आयोजित नुक्कड़ सभा के बाद राहुल गांधी ने कालपी की मशहूर गुझिया खाने की इच्छा जाहिर की। आनन फानन में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने गुझिया मंगाकर खिलवाई।
फिर से केंद्र सरकार पर बरसे
बस स्टैंड पर काफिला पहुंचा तो मंच से राहुल गांधी ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र पर किसान विरोधी नीति अपनाने और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी, पूर्व चेयरमैन ख्वाजा शुजाउल हसन गुल्लू मियां ने राहुल का स्वागत किया।
आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिया ज्ञापन
कालपी। जोल्हूपुर मोड़ पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा व महिलाओं का हुजूम रहा। महिलाओं ने समस्याओें को लेकर मांग पत्र राहुल को सौंपा। कार्यकत्री संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष अनीसा खातून ने मानदेय बढ़ाने व शोषण बंद करने का मुद्दा उठाया। आशा संगठन की जिला अध्यक्ष उमा शर्मा व प्रवीणा यादव ने भी मांगोें को उठाया। रेहान खान, राजीव मिश्रा, इनायत अली, बाबू रामाधीन, जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, श्रीकांत पुरवार, रामप्रकाश पुरवार, अनवार अंसारी, नीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाबू मिश्रा, नगर अध्यक्ष दिनेश बाबू, पूर्व नगर अध्यक्ष रामकुमार ओमरे, वीरेंद्र चौहान, मोहन लाल श्रीवास, राजकुमार चौरसिया ने स्वागत किया।
गर्मी में गश खाकर गिरीं महिलाएं
कालपी। जोल्हूपुर में राहुल की यात्रा का इंतजार कर रही 14 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बुरा हाल हो गया। पानी उपलब्ध न होने और भीषण से बेहाल प्रांतीय उपाध्यक्ष अनीस खातून राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपते समय गश खाकर गिर पड़ीं। अनीसा, राजेश कुमारी सरावन, अर्चना, प्रीति गांगुली, नीलम सोनी, रानी गुप्ता, सरला गुर्जर, प्रेमवती, रेशमा खातून को सभास्थल से एंबुलेंस और नीता मिश्रा की निजी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में लाकर भर्ती कराया गया।