फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Queues of vehicles formed again near the Yamuna Bridge

Jalaun News: यमुना पुल के पास फिर लगी वाहनों की कतार

Sun, 12 Jul 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Queues of vehicles formed again near the Yamuna Bridge
फोटो- 10 हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन


- कई किमी तक लगा रहा जाम, कड़ी मशक्कत के बाद खुल सका

संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी (उरई)। कुछ दिनों की राहत के बाद यमुना पुल बंद होने से एक बार फिर कालपी में लोगों को फिर से जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। शनिवार सुबह वाहनों के बेतरतीब संचालन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की रफ्तार थम गई और दोनों ओर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस और एनएचएआई कर्मियों की घंटों की मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया जा सका।
कालपी नगर लंबे समय तक जाम की समस्या से जूझता रहा है। हालांकि फोरलेन परियोजना पूरी होने के बाद वर्ष 2019 से इस समस्या से काफी हद तक राहत मिली थी, लेकिन 22 मई को पुराने यमुना पुल में तकनीकी खराबी आने के बाद भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था, जिसके चलते जाम का सिलसिला फिर शुरू हो गया। 30 जून तक शायद ही कोई ऐसा दिन रहा हो, जब यातायात प्रभावित न हुआ हो।
विज्ञापन


बाद में बालू घाटों का संचालन बंद होने से यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ था, लेकिन पुराने यमुना पुल पर मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण शुक्रवार से छोटे वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। इसके बाद जाम की समस्या ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया। शनिवार सुबह 11 बजे से ही हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ने लगी थी और कुछ ही देर में यातायात पूरी तरह थम गया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एनएचएआई के कर्मचारियों के साथ मिलकर यातायात को सुचारु कराने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक वाहनों की कतारें जालौन और हमीरपुर जनपद की सीमा तक कई किलोमीटर लंबी हो चुकी थीं। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। एनएचएआई के क्षेत्रीय प्रबंधक इंग्लिश शर्मा ने बताया कि वाहनों के बेतरतीब संचालन के कारण जाम लगा था, जिसे व्यवस्थित कर यातायात बहाल करा दिया गया है। उन्होंने पुल पर मरम्मत कार्य पूरा होने तक लोगों से सहयोग करने और जल्दबाजी से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed