फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Quarantine time complete, 131 people sent home

क्वारंटीन का समय पूरा, 131 लोगों को भेजा घर

Sun, 12 Apr 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Quarantine time complete, 131 people sent home
कदौरा के क्वारटीन सेंटर ने जांच के बाद लोगों को घर जाने को कहते कर्मचारी - फोटो : ORAI
कदौरा। 14 दिन से ब्लाक के विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए लोगों को रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद घर भेजा गया। जिससे लोग काफी खुश नजर आए। लोगों का कहना है कि अब व अपने परिवार से मिल सकेंगे। डाक्टरों ने सभी को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लाक क्षेत्र के ग्राम परासन, कुआखेड़ा व सुरहती गांव के परिषदीय विद्यालयों में बने क्वारंटीन सेंटरों में रुके 131 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच टीम की डा. रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि जिन लोगों के सेटरों में 14 दिन हो गए हैं, उन्हें परीक्षण के बाद घर जाने की इजाजत दी जा रही है।
विज्ञापन

हिदायत भी दी कि कोरोना वायरस जैसे महामारी से खुद बचें और लोगों को बचाएं। उन्होंने बताया कि परासन से 64, कुआखेड़ा 40 व सुरहती गांव में 27 लोगों को जांच के बाद घर भेजा गया है। वहीं घर जाने वाले लोगों के चेहरे पर उत्साह के साथ साथ अपनों से मिलने की खुशी नजर आई। बता दें कि यह सभी दिल्ली व अन्य प्रदेशों से लौटे थे और इन्हें प्रशासन ने ऐहतियातन गांवों के बाहर बने विद्यालयों में क्वारंटीन सेंटरों में रखा था, जांच के बाद भी अपने-अपने घरों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed