{"_id":"5e94a0418ebc3e76a2092777","slug":"quarantine-done-to-19-people-coming-from-bhopal-orai-news-knp5550968156","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल से आए 19 लोग किए गए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल से आए 19 लोग किए गए क्वारंटीन
विज्ञापन
भोपाल से आए बच्चे का चिकित्सीय परीक्षण करते डॉ अजय शर्मा
- फोटो : ORAI
कालपी/कदौरा। कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने अफ सरों को सूचना दी कि मध्य प्रदेश के भोपाल से 11 बच्चों सहित 19 लोग बोलेरो से कदौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जोल्हूपुर पहुंचे हैं, सूचना पाते ही बीडीओ अतिरंजन सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे और लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके बाद छह लोगों को रेंडम जांच के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भिजवाया व अन्य को परिषदीय विद्यालय में बने सेंटर में क्वारंटीन किया गया। पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है।
सोमवार सुबह मध्यप्रदेश के भोपाल से पानी पूरी के धंधे से जुड़े 19 लोग ब्लाक के गांव जोल्हूपुर पहुंचे, जैसे ही यह जानकारी अन्य ग्रामीणों को हुई तो गांव में हड़कंप मच गया और ग्राम प्रधान छोटेलाल व अन्य ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही बीडीओ अतिरंजन सिंह, डॉक्टर अजय शर्मा, डॉक्टर रूपल गुप्ता आदि टीम के साथ मौके पहुंचे और सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें छह लोगों को एंबुलेंस से रेंडम जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया।
बीडीओ अतिरंजन सिंह ने आए हुए लोगों को चेतावनी दी कि सेंटर से बाहर न जाएं और न किसी से मिले वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि जोल्हूपुर निवासी लोग मध्यप्रदेश के भोपाल में रहते है और अपने रिश्तेदारों की बोलेरो से सुबह गांव पहुंचे और सीधा अपने-अपने घरों में घुस गए थे, जिनको पुलिस की मदद से घरों से निकलवा कर क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। बीडीओ ने ग्राम प्रधान व सचिव को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार का कहना है कि इसमें से दीपेंद्र, दीपेश, भूराम, महेंद्र, संतोष, पुष्पेंद्र सहित कुल छह लोगों को मेडिकल कालेज जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही जांच के बाद वह भी परिषदीय विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रहेंगे। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि सूचना के बाद सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि इसी प्रकार किसी भी गांव में यदि कोई बाहरी लोग आएं तो प्रशासन को अवश्य सूचना दें। थाना पुलिस का कहना है कि बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।