फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   PWD cashier caught taking bribe

Jalaun News: पीडब्ल्यूडी का कैशियर रिश्वत लेते दबोचा गया

Wed, 19 Feb 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 19 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
PWD cashier caught taking bribe
आरोपी कैशियर संजीव साहनी। - फोटो : संवाद
उरई। लोक निर्माण विभाग के कैशियर को एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने विभागीय भुगतान के बदले ठेकेदार से घूस मांगी थी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। मामले की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


औरैया जिले के सैनपुर फफूंद निवासी ठेकेदार विजय उर्फ गोलू ने साल 2016 में ग्राम कुइया से धरगुवां के बीच सड़क निर्माण करवाया था। इसका टेंडर तीन करोड़ 14 लाख 54 हजार रुपये का था, जो सपना बिल्डर्स इटावा को सौंपा गया था। जब काम पूरा हुआ तो सपना बिल्डर्स ने पीडब्ल्यूडी से भुगतान के लिए कहा, लेकिन विभागीय अधिकारी इसे टालते रहे।
विज्ञापन

ठेकेदार विजय उर्फ गोलू ने बताया कि भुगतान को लेकर वह एक माह से कैशियर संजीव साहनी के दफ्तर का चक्कर काट रहे थे, लेकिन हर बार कैशियर कागजों में कमी निकाल देते थे। उनकी ओर से काम पूरा होने के बाद जमानत राशि वापस होनी थी, लेकिन कैशियर इसे देने में टालमटोल कर रहा था। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के कार्यालय में जाकर जब अकाउंटेंट आदर्श सिंह से बात की तो उन्होंने कैशियर से मिलने के लिए कहा। जब वह कैशियर से मिले तो उसने 20 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने एंटी करप्शन टीम झांसी को सूचना दी। मंगलवार की सुबह टीम ने कार्यालय पहुंचकर संजीव साहनी निवासी नया पटेलनगर उरई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने पकड़े गए लिपिक को कोतवाली पहुंचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। टीम में निरीक्षक ठाकुरदास, चतुर सिंह, सूर्मेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद आरिफ, इरशाद खान, राहुल कुशवाहा, ओमकार सिंह, जितेंद्र सिंह, शिवम गुप्ता, राहुल उपाध्याय, मनोज कुमार पाल, शंकर लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed