फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   PRV soldiers were beaten up and their uniforms were torn; five arrested

Jalaun News: पीआरवी के सिपाहियों से मारपीट कर वर्दी फाड़ी, पांच गिरफ्तार

Sat, 09 Aug 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
PRV soldiers were beaten up and their uniforms were torn; five arrested
कुठौंद। शंकरपुर गांव में गुरुवार रात विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर युवक, उसके शिकायतकर्ता भाई और परिजनों ने हमला कर दिया। सिपाहियों की वर्दी फाड़ दी। दोनों सिपाहियों और होमगार्ड चालक ने किसी तरह थाने में सूचना दी। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कुठौंद थाने की पीआरवी में तैनात कांस्टेबल अंकित पटेल, नरेंद्र कुमार व चालक होमगार्ड जितेंद्र तिवारी गुरुवार की रात ड्यूटी पर थे। करीब 10:23 बजे कॉलर (शिकायतकर्ता) थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी अनुज कुमार राजपूत ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई रामू शराब के नशे में उससे गाली-गलौज कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कॉलर अनुज से मिलने के बाद रामू को बुलाया। रामू जैसे ही बाहर आया तो पीआरवी पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान रामू का दूसरा भाई श्यामू भी वहां पहुंच गया और वह भी पुलिस के साथ अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन

जैसे ही टीम के सिपाहियों ने रामू को पकड़कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया तो रामू, श्यामू, अनुज, सनी, उनकी मां गायत्री देवी, पूजा और भावना ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मियों ने वाहन में बैठकर जान बचाने की कोशिश तो हमलावरों ने वहां भी मारपीट की। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।

कांस्टेबल अंकित पटेल की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई का कहना है कि तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने अनुज, सनी, गायत्री, पूजा और भावना को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed