फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Protest over women, report on 100

महिलाओं पर भारी पड़ा विरोध प्रदर्शन, 100 पर रिपोर्ट

Fri, 31 Jan 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protest over women, report on 100
उरई (जालौन)। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) का विरोध करना महिलाओं को भारी पड़ गया। दो दिन पूर्व बजरिया में शाहीन बाग की तर्ज पर एकत्र हुई 100 महिलाओं के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार की सुबह बजरिया स्थित पीरो वाली मस्जिद के रास्ते में सुबह के वक्त अचानक महिलाओं का हुजूम सड़क पर आ गया था। महिलाएं सीएए और एनआरसी का विरोध करते हुए पास स्थित मैदान में एकत्र होने लगी थी। जिस पर पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें हटाया था। पुलिस व महिलाओं के बीच नोंकझोंक भी हुई थी। कोतवाल शिव गोपाल ने बताया कि उप निरीक्षक सुशील पाराशर की ओर से 80 से 100 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धारा 188 ( धारा 144 का उल्लघंन) में मामला दर्ज किया गया है। वीडियो रिकार्डिंग से महिलाओं की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भारत बंद के पोस्टर, नारे लगाने पर भी रिपोर्ट
कोतवाली के उप निरीक्षक योगेश पाठक की ओर से सत्यशील पुत्र सरजू प्रसाद निवासी रामनगर व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। कोतवाल का कहना है कि आरोपियों ने सार्वजनिक स्थानों पर न सिर्फ भारत बंद के पोस्टर लगाए थे बल्कि मुर्दाबाद के नारे भी लगाए थे। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बुधवार को बहुजन मुक्ति मोर्चा की ओर से भारत बंद का आह्वान कर जुलूस भी निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed