फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Protect them at all costs by removing encroachments from the playgrounds

Jalaun News: खेल मैदानों से कब्जे हटवाकर उन्हें हर हाल में संरक्षित करें

Wed, 18 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Protect them at all costs by removing encroachments from the playgrounds
कालपी (जालौन)। तहसील प्रशासन को आखिर खेल मैदानों की याद आ ही गई। एसडीएम ने लेखपालों को खेल मैदानों से हर हाल में कब्जा हटवाकर संरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अभिषेक कुमार ने मंगलवार को तहसील सभागार में लेखपालों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि जिन गांवों के खेल मैदानों से अतिक्रमण हटवाएं। जिन गांवों में खेल मैदान नहीं है, वहां ग्राम पंचायत की भूमि से खेल मैदान के लिए जगह सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

लेखपाल अपने राजस्व ग्रामों के 5-5 सार्वजनिक स्थानों के अतिक्रमण हटवाएं। इसके अलावा धारा 116 के लंबित मुकदमों के कुरो को जल्दी से न्यायालय में दाखिल करें। गोशालाओं में संरक्षित मवेशियों के लिए नेपियर घास उगाने की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने किसान दुर्घटना बीमा की पत्रावालियां निर्धारित 45 दिनों के अंदर कार्यालय में प्रस्तुत करें। इसी प्रकार असंक्रमणीय भूमि के पट्टा धारकों की अवधि पूरी होने पर संक्रमणीय दर्ज करने की कार्रवाई करने पर जोर दिया। नायब तहसीलदार राजेश कुमार पाल, नीलमणि सिंह, अरदीप सिंह, अफसर हुसैन, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र महान, शिव मंगल पांडेय, जयवीर सिंह, प्रियंका सिंह, विजय आनंद शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed