फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Problem of traffic jam becomes incurable, demand to stop entry of big vehicles

Jalaun News: लाइलाज बनी जाम की समस्या, बड़े वाहनों की इंट्री रोकने की मांग

Sat, 13 Jan 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Problem of traffic jam becomes incurable, demand to stop entry of big vehicles
जालौन। नगर में जाम की समस्या लाइलाज होती जा रही है। वाहनों की भरमार के चलते अक्सर जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

नगर के लोगों ने जाम की समस्या के समाधान के लिए नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
नगर में जाम की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण व वाहनों की बढ़ती संख्या इसका प्रमुख कारण है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रशासन खानापूरी करने में लगा हुआ है। नगर के तहसील रोड, मुख्य मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग, चौराहे, फुटकर सब्जी मंडी, बाजार झंडा चौराहा समेत पूरे नगर की सड़कें अतिक्रमण की चपेट में हैं। जिसके चलते जाम से जनता रोजाना जूझ रही है। इससे राहगीरों के साथ दुकानदार भी परेशान हैं। शुक्रवार को तहसील रोड पर जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। इसी तरह पुराने बिजलीघर पर भी दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रही।
लगभग रोज ही जाम में फंसकर परेशान होने से नगर व क्षेत्र के लोग परेशान हैं। नगर के विनय निगम, राहुल, अफजाल अहमद, प्रतीककांत चंसौलिया, लोकेंद्र यादव, राहुल कौशिक, दिव्यांश पुरवार व इब्राहिम सिद्दीकी आदि ने बताया कि जाम की समस्या के चलते नगरवासी परेशान हैं। नगर में बड़े वाहन प्रवेश कर जाते हैं, जिसके चलते जाम की समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

नगर में अंदर आने वाली बसें, ट्रक व ट्रैक्टर आदि जाम की समस्या को विकराल बना देते हैं। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि दिन के समय नगर में आने वाले बड़े वाहनों बस, ट्रक व ट्रैक्टर आदि वाहनों पर रोक लगाई जाए। बड़े वाहनों के खड़े होने के लिए कोई स्थान निर्धारित किया जाए। ताकि दिन के समय बड़े वाहन वहां खड़े हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed