फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Prepare KMS between sporadic rain

छिटपुट बारिश के बीच खरीफ की तैयारी

Wed, 06 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 06 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Prepare KMS between sporadic rain
तिल की बुवाई की तैयारी करता खेतिहर मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
सूखे बुंदेलखंड में छिटपुट बारिश के बीच किसान एक बार फिर अपनी फिर अपनी मेहनत को आजमाने चल दिया है। बात हो रही है खरीफ की फसल की तैयारी और बुवाई की। जून के आखिरी दिनों या फिर जुलाई के प्रथम सप्ताह के बाद तक खरीफ की फसलों की बुवाई होती है। बारिश के बाद किसानों ने खेतों को तैयार कर लिया है और क्षेत्र में कहीं-कहीं फसलों की
विज्ञापन


बुवाई शुरू भी हो गई है। इसमें किसान तिल, मूंग, उर्द आदि की बुवाई कर रहे हैं। वहीं, कुछ किसान बादलों के बिना बरसात किए निकल जाने से मायूस दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि बीच-बीच में हुईं बारिशों से किसानों ने अपने खेतों में जुताई के बाद अब तिल की बुवाई शुरू शुरू कर दी है। इसमें किसान पहले तिल का खेत में छिड़काव कर उसके ट्रैक्टर हल की
विज्ञापन


सहायता से खेत की मिट्टी पलट रहे हैं। किसान सुंदरलाल कहते हैं कि खेतों में तिल की बुवाई तो जरूर हो रही है लेकिन आसमान यकायक काली घटा छा जाती है और उसे तेज हवा बहा ले जाती है। बिना पानी बरसाए निकल रहे बादल किसानों को मायूस भी कर रहे हैं। हालांकि उन्हें इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद है। इसलिए बुवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed