{"_id":"690ba21a0d5a69dd7a00871a","slug":"preparations-for-the-national-level-elections-of-gahoi-vaishya-mahasabha-are-in-full-swing-orai-news-c-224-1-ori1005-136544-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय स्तर के चुनाव की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय स्तर के चुनाव की तैयारियां तेज
विज्ञापन
फोटो-10-बैठक में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते डॉ.दिलीप सेठ। संवाद
उरई। अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के होने वाले राष्ट्रीय स्तर के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बुधवार को संगठन की बैठक गहोई धर्मशाला में हुई।
पूर्व अध्यक्ष डॉ दिलीप सेठ ने बताया कि अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा से पूरे देश भर के 27 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसमें अध्यक्ष पद के चार, महामंत्री पद के चार, उपाध्यक्ष पद के नौ, कोषाध्यक्ष पद के दो और मंत्री पद के आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। देश भर के 25,584 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को चुनावी प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इसके लिए 78 बूथ बनाए गए हैं। पूरी चुनावी प्रक्रिया रिटायर्ड एडीएम आरएन गुप्ता की निगरानी में संपन्न होगी। उरई में भी करीब 1200 मतदाता वोटिंग करेंगे।
महासभा के अध्यक्ष भूपेंद्र कंथरिया ने कहा कि उरई नगर से संजय बिजपुरिया राष्ट्रीय मंत्री पद के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। उन्हें जिताने के लिए गठन के लोग सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान सुरेश मिसुरिया, विवेक गुप्ता, अमित गुप्ता लालू, पुरुषोत्तम दास, अनूप बंटी पहारिया, शशिकांत निगौटिया, रंजन नीखरा, अमन, अनूप बिजपुरिया, मयंक बिजपुरिया, गोविंद नारायण रेजा, पंकज कसाब, द्वारिका प्रसाद मौजूद रहे।