फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pregnant woman dies in nursing home, doctor accused of negligence

Jalaun News: नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Fri, 01 Aug 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 01 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies in nursing home, doctor accused of negligence
नवजात को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, एट के पचोखरा की थी निवासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। नर्सिंग होम में प्रसूता की हालत बिगड़ गई। कम हीमोग्लोबिन होने के बावजूद नर्सिंग होम संचालक ने प्रसव करा दिया। इससे प्रसूता की मौत हो गई। गंभीर हालत में नवजात को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। परिजनों ने गुरुवार को नर्सिंग होम संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।

एट थाना क्षेत्र पचोखरा निवासी नंदकिशोर ने बताया कि बुधवार को पत्नी प्रियंका (26) प्रसव पीड़ा होने पर शहर के करमेर रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई और नवजात की हालत गंभीर है। प्रसूता की मौत के बाद उरई निवासी कमलेश कुमार ने नर्सिंग होम संचालक पर लापरवाही के आरोप लगाया है। इसमें बताया कि भतीजी प्रियंका का प्रसव होना था और तीन-चार ग्राम शरीर में ब्लड था। नर्सिंग होम में लापरवाही करते हुए ऐसी हालत में ही उसका प्रसव करा दिया। कमलेश ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद भतीजी प्रियंका की नर्सिंग होम में ही मौत हो गई। इसके बाद नर्सिंग होम स्टाफ ने एंबुलेंस बुलवाई और जच्चा-बच्चा को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया कि प्रसूता की मौत होने के बाद भी उसे एंबुलेंस से भेज दिया गया। वहीं मेडिकल कॉलेज जालौन में नवजात की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है। कोतवाल अरुण कुमार का कहना है कि परिजनों द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed