कोंच (उरई)। गल्ला व्यापारियों की संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा की ओर से कोंच की ऐतिहासिक रामलीला के 168वें महोत्सव के आयोजन 11 अक्तूबर से होंगे। शनिवार को गल्ला मंडी स्थित शंकरजी के मंदिर पर रामलीला समिति के चुनाव के लिए बुजुर्ग व्यापारी विजय गुप्ता भोले की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इकलौते आवेदन आने से अध्यक्ष पद पर प्रतीक मिश्रा और मंत्री पद पर संजय सोनी को निर्विरोध चुना गया। अन्य पदाधिकारियों के अलावा उपसमितियों का चुनाव नवनिर्वाचित पदाधिकारी की सहमति सेे किया जाएगा। बताया गया कि रामलीला का आयोजन शासन की गाइड लाइन पर निर्भर रहेगा। इस दौरान धर्मादा अध्यक्ष गंगाचरण वाजपेयी, मंत्री मिथलेश गुप्ता, नवनीत गुप्ता, आनंद गुप्ता, चंद्रशेखर लोहिया, राममोहन रिछारिया, ध्रुव प्रताप सिंह, केशव बबेले, राममोहन गुप्ता, अंशुल मिश्रा, गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय रावत, राजकुमार अग्रवाल,विनोद दुबे, संतोष गिरवासिया, लालजी कुशवाहा, जय मुखिया, राजीव पटेल, राजाराम पठान, राहुल तिवारी, हरीश तिवारी, अरविंद अग्रवाल, प्रेमनारायण, दिनेश सतीश राठौर, पंचम पटेल, मनोज चिंटोले, पवन लोहिया, रोहित अग्रवाल, वीरेंद्र सोनी आदि रहे।