फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pradhan's son misbehaved with Naib Tehsildar, video goes viral

Jalaun News: नायब तहसीलदार से प्रधान के पुत्र ने की अभद्रता, वीडियो वायरल

Wed, 07 May 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 07 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son misbehaved with Naib Tehsildar, video goes viral
कोंच। सदूपुरा गांव में शिकायत पर नाला निर्माण का काम रुकवाने गए जांच अधिकारी नायब तहसीलदार के साथ प्रधान के बेटे ने अभद्रता कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने जांच अधिकारी बना कर मौके पर भेजा था।
विज्ञापन

तहसील के सदूपुरा में नाले की दीवार निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम से पिछले दिनों शनिवार को प्रधान की शिकायत कर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की थी। शिकायत पर एसडीएम द्वारा जांच अधिकारी बनाए गए नायब तहसील शादुल्ला खाना जब मौके पर पहुंचे और काम रोकने को कहा तो प्रधान पुत्र द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

मामले को लेकर एसडीएम ज्योति सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की जा रही है जिसपर कब्जा करने वालों के खिलाफ धारा 67 की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि अभद्रता जैसी कोई बात नहीं है फिर भी प्रधान पुत्र द्वारा माफी मांग ली गई है। बता दे कि ग्राम सदूपुरा निवासी मनोज, कौशल, धीरज, गजेंद्र, गौरव, सौरभ, श्रीगोविंद, राजीव आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि गांव में स्वास्थ्य केंद्र के पीछे नाले पर अवैध कब्जा कर प्रधान द्वारा आरसीसी की दीवार का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले को लेकर एसडीएम से जांच कर कार्रवाई मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed