फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Power crisis deepens in the scorching heat

भीषण गर्मी में गहराया बिजली संकट

Mon, 29 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 29 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Power crisis deepens in the scorching heat
बिजली
मौसम के साथ ही बिजली के रंग ढंग ने भी फिर से करवट बदल ली है। मौसम में उमस बढ़ते ही एक बार फिर शहर में बिजली संकट गहराने लगा है। रविवार की रात हालत यह रही कि बिजली की आंखमिचौली से लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पाई। सोमवार को दिन में भी बिजली का यही हाल रहा और उमस भरी गर्मी के बीच लोग बेहाल रहे। तमाम प्रयासों के बाद
विज्ञापन


शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से मौसम ने फिर से करवट बदली है और बारिश न होने के कारण मौसम में उमस बढ़ गई है। बिजली संकट भी गहरा गया है। कुछ दिनों तक व्यवस्था में सुधार होने के बाद बिजली सप्लाई का फिर से पुराना ढर्रा शुरू हो गया है। बिजली
विज्ञापन


के बार-बार आने जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की रात को बिजली ने शहरियों को खूब परेशान किया। रात में रह-रहकर बिजली कटौती होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोग ठीक ढंग से नींद भी पूरी नहीं कर पाए। सोमवार को दिन में भी यही क्रम जारी रहा। दोपहर दो बजे जब उमस भरी गर्मी अपने चरम पर पहुंची तो बिजली कटौती भी शुरू हो गई। शाम को सूरज ढलने तक कटौती जारी रही। हालत यह है कि शहरियों को 24 में 15 घंटे भी बिजली नसीब नहीं हो पा रही है।

ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर लोगों में रोष
नगर में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त होने से नगरवासी परेशान हैं। बिजली न आने से रात्रि के समय बिजली न आने से मच्छरों के कारण नगरवासियों में रोष पनप रहा है। इसको लेकर नगर के समाज सेवियों ने स्थानीय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तो विद्युत विभाग के खिलाफ  सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया

जाएगा।     भीषण गर्मी, उमस, से बेहाल नगरवासी बिजली के लिए मोहताज हैं। नगर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न होने से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। समाजसेवी अनिल पुरवार, पुष्पेंद्र सिंह यादव, नीरज पोरवाल, नितीन मित्तल, शीलू तिवारी, असफाक राईन, जावेद अख्तर, रोशन, शशांक सिंह चौहान, ललित शुक्ला,नफीस सिद्विकी, गौरीश द्विवेदी,

मनीश वर्मा, अरविंद पाण्डेय, ने नगर की ध्वस्त विद्युत व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि बिजली की आए दिन कटौती व रात्रि में कई बार होने वाली ट्रिपिंग और फ ाल्ट से नगर की जनता ऊब चुकी है। बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने के चलते पेयजल की आपूर्ति भी ढंग से नहीं हो पा रही है। जिसके चलते रात्रि के समय मच्छरों के प्रकोप से नगरवासियों की

नींद हो चुकी है। बार-बार शिकायतें करने के बावजूद बिजली विभाग सुन नहीं रहा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नगर में शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था को पटरी पर


लाया जाए। अन्यथा की स्थिति में नगरवासी सड़क पर उतरकर जन आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। समाज सेवियों ने स्थानीय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तो विद्युत विभाग के खिलाफ  सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed