फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Potato price may increase by Rs 10 per kg

Jalaun News: आलू की कीमत में दस रुपये किलो तक हो सकती है बढ़ोत्तरी

Wed, 20 Mar 2024 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 20 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Potato price may increase by Rs 10 per kg
उरई। बेमौसम बारिश और मौसम में लगातार हुए बदलाव के कारण आलू खुदाई के सीजन में भी सस्ती नहीं हुई। आलू की फसल में हुआ नुकसान और स्टोर में जमा होने के कारण दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। एक सप्ताह में आलू के दामों में पांच रूपए प्रति किलो तक बढ़ोत्तरी हुई है।आलू के भाव 20 रुपये किलो से बढ़कर 30 रुपये से 40 रुपये किलो तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

पिछले साल गर्मी के सीजन में होली के समय आलू के दामों में भारी गिरावट थी। इस समय खूब खरीदारी हो रही थी। घर घर में चिप्स बन रही थी। वहीं इस वर्ष आलू की कीमत तीन गुना अधिक है। इससे खरीदारी में भी कमी आई है। व्यापारियों की मानें तो बीस दिन के अंदर अगर स्टोर फुल नहीं हुए और नया आलू बाजार में नहीं आया तो कीमत में काफी उछाल हो सकता है। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर भी आलू का स्टोर दुकानदार करने लगे हैं। ताकि मंहगे आलू बेच सकें। शहर के बाजार में रोजाना एक हजार बोरा आलू आते हैं। इसमें से करीब सब्जी मंडी में स्थिति 40 दुकानों पर 800 बोरे के करीब बिकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र से भी शहर की मंडी से आलू जाता है।
विज्ञापन


दुकानदारों की सुनें-
फोटो-29 जफर
दुकानदार जफर ने बताया कि पिछले साल होली पर चिप्सोना आलू की कीमत सात से आठ रुपये किलो थी। इस बार दुकानदारी आधी रह गई है। जिसे दस किलो आलू चाहिए था। दाम सुनने के बाद आधे आलू खरीद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-30 गौरव
दुकानदार गौरव साहू ने बताया कि उनके दुकान से कई दुकानों पर आलू जाते हैं। इस बार स्टोर में आलू जाने से मंहगा हुआ है। फसल नुकसान भी एक कारण है।होली के समय पिछले साल 3797 नम्बर आलू के रेट 5 रूपए थे ,चिप्सोना आलू थोक में 7 रूपए तक बिका था।इस बार अधिकतर आलू कोल्ड स्टोर में जा रहा है।थोक आलू व्यापारियों को उम्मीद है कि रेट और बढेंगे इसके लिए किसान भी आलू स्टोर में भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed