फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Polling places will be opened at the Help Desk

मतदान स्थलों पर खोली जाएगी हेल्प डेस्क

Tue, 31 Jan 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 31 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Polling places will be opened at the Help Desk
लेखपालों को निर्देश देते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
आचार संहिता का पालन हर हाल में कराना सुनिश्चित करें। कोई इसका पालन न करे या सहयोग न करे अथवा अवैध रूप से प्रचार सामग्री का प्रयोग करे तो प्रचार सामग्री के साथ फोटो लेकर उन पर रिपोर्ट दर्ज कराएं। मतदान वाले दिन यानि 23 फरवरी को प्रत्येक मतदान स्थल पर हेल्प डेस्क खोली जाएगी। इसमें बीएलओ मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेंगे। यह
विज्ञापन


बात उपजिलाधिकारी ने तहसील सभागार में आयोजित लेखपालों की बैठक में कही। उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव की अध्यक्षता एवं तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा की उपस्थिति में तहसील सभागार में लेखपालों की बैठक की गई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि वह अपने अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर लें। पेयजल, शौचालय, आने-जाने के रास्ते, रैंप साफ, सफाई
विज्ञापन


व्यवस्था को अच्छी तरह देख परख लें। यदि कहीं कोई समस्या हो तो तत्काल उसे दूर कराएं। मुख्य मार्ग से मतदान स्थल तक के संपर्क मार्ग का भी निरीक्षण करें। कहीं गड्ढे, टूटी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिया की समस्या हो तत्काल उसे सही कराएं, ताकि मतदान स्थल तक आने जाने में मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।  इस मौके पर राजस्व निरीक्षक बाबूराम राठौर, नाथूराम, अमर सिंह यादव, नारायण दास राठौर, नैनसी मिश्रा, राजमित्रा, लकी गुप्ता, सुधा अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव,  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed