फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Polling parties reached polling stations, help at help desk

पोलिंग पार्टियां रवाना, केंदो्रं पर हेल्प डेस्क भी मिलेगी

Tue, 01 Dec 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached polling stations, help at help desk
चुनाव सामग्री लेकर बूथ के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी - फोटो : ORAI
उरई। इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव कराने के लिए 33 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। इन पार्टियों को सोमवार दोपहर कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय से निर्वाचन सामग्री देकर रवाना किया गया। इस दौरान कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी कटवाने के चक्कर में अधिकारियों के चक्कर लगाते नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही निर्वाचन कार्यालय में गहमागहमी रही, स्नातक खंड चुनाव कराने के लिए बनाई गई पोलिंग पार्टियों के सदस्य अपनी ड्यूटी कटवाने की जुगाड़ लगाते नजर आए।
विज्ञापन

दोपहर बाद डीएम मन्नान अख्तर व एडीएम प्रमिल कुमार सिंह की मौजूदगी में 33 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इसके साथ ही पांच टीमों को रिजर्व में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कोरोना को देखते हुए मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गईं हैं। अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदान केंद्रों पर कोविड-19 के नियमों का पालन कराया जाए।
चुनाव के लिए 18 सेक्टर व 6 जोनल मजिस्ट्रेटों तैनात किए गए हैं। जो लगातार बूथों का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट देंगे। मतदान के दौरान किसी भी सूचना व समस्या के निस्तारण के लिए कलक्ट्रेट सभागार में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

अफसरों ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी
कोंच। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के तहत नगर में बने तीन मतदान केंद्रों का सोमवार को एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा व प्रभारी निरीक्षक इमरान खान ने निरीक्षण किया।

पोलिंग स्टेशन पर डियूटी की जानकारी करते कर्मचारी

पोलिंग स्टेशन पर डियूटी की जानकारी करते कर्मचारी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed