फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   political, orai news

विरोध की आवाज दबाने में जुटी भाजपा

Thu, 23 Jan 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
political, orai news
सपा कार्यालय में वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम व अन्य। - फोटो : ORAI
उरई। इटावा में मंगलवार की रात सीएए के विरोध में धरना देने पहुंचीं महिलाओं को पुलिस द्वारा खदेड़े जाने को गलत बताते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा सरकार विरोध की हर आवाज को दबाने में जुटी है। भाजपाई अच्छी तरह से जान लें कि दमन नीति से कोई शासन नहीं चलता है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़ी है। रही बात इटावा घटना की तो जल्द ही रणनीति तैयार कर आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने झांसी जाते वक्त सपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जनता को बीते 6 सालों में धोखा ही दिया है। युवा रोजगार के लिए भटक रहा है तो आम आदमी महंगाई की मार से पीड़ित है। नब्बे दिन के भीतर महंगाई दूर करने का दावा हवाहवाई साबित हुआ है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाल हैं। किसानों को धान का समर्थन मूल्य भी नहीं दे पा रही है, प्रदेश सरकार। भाजपा ने सिर्फ जनता को वादों की पोटली ही थमाई है, किया कुछ नहीं है। पूंजीपतियों की संपत्ति दिन पर दिन बढ़ रही है और गरीब और गरीब होता जा रहा है। कहा कि प्रदेश में जब भी सपा का शासन रहा है तो युवाओं को रोजगार व किसानों की भरपूर मदद की गई है। सीएए के विरोध पर कांग्रेस की सक्रियता पर कहा कि उन्हें तो हर जगह कूदने की आदत सी हो गई है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर के आवास व सपा नेता सुरेंद्र मौखरी के रिसोर्ट पर भी पहुंचे, जहां पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया। कालपी पुल भी प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, कप्तान सिंह राजपूत, अजहर बेग, सुरेंद्र बजरिया, शिव बालक सिंह यादव, अजहर बाबा, अजीत यादव, गुलाब सिंह यादव, शफीकुर्रहमान कश्फी, मिर्जा साबिर बेग, सलमान सिद्दीकी, देवेंद्र यादव, राजीव शर्मा, हर्षेंद्र निरंजन, मांडवी निरंजन, जीवन बाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed