फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Polio medicine will be given to 2.10 lakh children

Jalaun News: 2.10 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

Tue, 23 May 2023 04:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
Polio medicine will be given to 2.10 lakh children
28 मई से चलेगा अभियान, 1188 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा, 590 टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। 28 मई से शुरु हो रहे पल्स पोलियो अभियान में इस बार पांच साल तक के 2.10 लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया गया है।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया पल्स पोलियो अभियान शासन के निर्देश पर एक बार फिर से चलाया जा रहा है। इस अभियान को गंभीरता से लें और पांच साल तक के शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डीके भिटौरिया ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग अलग टीमें बना दी गई है। उन्होंने बताया कि डकोर ब्लाक में 14025 बच्चों, पिंडारी में 17514 बच्चों, नदीगांव में 22485 बच्चों, रामपुरा में 14731 बच्चों, माधौगढ़ में 14613, छिरिया में 11275 बच्चों, कुठौंद में 16554 बच्चों, बाबई (महेवा) में 10572 बच्चों, कदौरा में 29142 बच्चों को दवा पिलाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगरीय क्षेत्र में उरई में 27922, कोंच नगर में 8668, कालपी में 10208, जालौन नगरीय क्षेत्र में 12317 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अपर शोध अधिकारी आरपी विश्वकर्मा ने बताया कि 28 मई को बूथ दिवस आयोजित होगा। जबकि 29 मई से 2 जून तक घर घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। दवा पिलाने के लिए 1188 बूथ बनाए गए है। घर घर दवा पिलाने के लिए 590 टीमें बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article