फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Policeman injured due to bike slipping

Jalaun News: बाइक फिसलने से पुलिसकर्मी घायल

Mon, 11 Sep 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 11 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Policeman injured due to bike slipping
उरई। बाइक अनियंत्रित होकर स़ड़क पर गिर गई। जिससे उसमें सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। झांसी के सिविल लाइन निवासी सिपाही मिलाप चंद्र (58) शनिवार को बाइक से झांसी की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक यमुना पुल के पास पहुंची तभी वह अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।(संवाद)
विज्ञापन


ई रिक्शा और बाइक भिड़े, तीन घायल
कदौरा। थाना क्षेत्र के नाका पुलिया के पास रविवार को ई-रिक्शा व बाइक भिड़ गए। जिसमे सवारी भरकर जा रहे हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी गांव निवासी ई रिक्शा चालक पूरन (40) गिरजा देवी (30)व कदौरा थाना क्षेत्र के मदरालालपुर गांव निवासी रजनी (45) गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया जहां रजनी व पूरन की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन

जान से मारने की नियत से की फायरिंग
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिनौरा कालपी निवासी रामकुमार ने कोतवली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बृजेंद्र कुमार व चार अन्य लोगों ने मिलकर उसको व उसके साले चंद्र पाल के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed