फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,woman,market,mask,covid 19

खतरा अभी टला नहीं, राहगीरों को मास्क बांटे

Thu, 03 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
police,woman,market,mask,covid 19
जालौन। कोरोना का प्रकोप कम हुआ है पर खत्म नहीं हुआ है। इसलिए घरों से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। यह बात कोतवाली पुलिस ने बाजार में लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कही।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने के बाद बाजार खुलने लगा है। कोरोना का कहर कुछ कम जरूर हुआ है पर अभी तक खतरा पूरी तरह टला नहीं है। इसके बावजूद लोग ऐसा मास्क पहनना और दो गज की दूरी का पालन करना भूलने लगे हैं। गुरुवार को कोतवाल उदयभान गौतम, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, एसएसआई आनंद सिंह, महिला चौकी प्रभारी नीलम सिंह समेत कोतवाली पुलिस ने तहसील रोड, कांजी हाउस, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, झंडा चौराहा आदि स्थानों पर लोगों को दो गज की दूरी का पालन कराया। मास्क न पहनने वाले लोगों को समझाया भी। कहा कि मास्क अनिवार्य रूप से पहनें। (संवाद)
विज्ञापन

--
तीन लोगों पर कार्रवाई
कोंच। पुलिस ने मारपीट कर रहे तीन व्यक्तियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। खेड़ा चौकी प्रभारी ने गुरुवार को हंगामा कर रहे शिब्बू खां निवासी कंपू ग्वालियर को मौके पर जाकर पकड़ लिया। एक अन्य मामले में पुलिस ने कल्लू उर्फ रफीक निवासी आराजीलेन को पकड़ लिया। पत्नी के साथ मारपीट कर रहे सौरभ जाटव निवासी व्यौना को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शराब के नशे में मारपीट, रिपोर्ट
कोंच। क्षेत्र के ग्राम भेड़ निवासी संतोष ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उसके सगे भाई रामप्रकाश ने गोपालजी पटेल पुत्र शालिग्राम के साथ मिलकर शराब के नशे में धुत्त होकर उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed