{"_id":"60fdaf2c8ebc3e58772e3c44","slug":"police-train-rail-rpf-covid-19-orai-news-knp642389681","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित विवेचनाओं पर कमांडेट खफा, चोरी की वारदातों को रोकने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित विवेचनाओं पर कमांडेट खफा, चोरी की वारदातों को रोकने की हिदायत
विज्ञापन
-प्लेटफार्म नंबर एक का निरीक्षण करते आरपीएफ कमांडेट आलोक कुमार।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। झांसी मंडल के आरपीएफ कमांडेंट आलोक कुमार ने रविवार को आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताई। साथ ही बढ़ती चोरी की वारदातों पर जल्द लगाम लगाने के निर्देश दिए।
सहायक कमांडेंट संजय कुमार सिंह के साथ रविवार की दोपहर पहुंचे कमांडेंट ने सीसीटीवी के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने पिछला डाटा निकलवाया और पूरी रिकार्डिंग देखी। उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेनों के आने के दौरान विशेष रुप से सतर्कता बरती जाए। जिस स्टाफ की कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई जाए, उसे ट्रेंड किया जाए।
उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि उन स्थानों की पहचान की जाए, जहां मानव या मवेशी कटते हैं। वहां पर लगातार मानीटरिंग की जाए और आसपास के गांववालों को भी जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। लिहाजा प्लेटफार्म पर कोई भी बिना मास्क के न दिखाई दें। सरकुलेटिंग एरिया और रेलवे कालोनी में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर भी रोक लगाई जाए। बिना अनुमति के मालगोदाम एरिया में आने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए। ट्रेनों में अवैध वेंडरिंग रोकी जाए और चेन पुलिंग की घटनाओं पर लगाम लगाई जाए। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता समेत आदि स्टाफ मौजूद रहा।