फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police took away the effigy of Anurag Thakur before burning it, anger among Congressmen over the remarks of BJP leader Anurag Thakur.

Jalaun News: अनुराग ठाकुर का पुतला फुंकने से पहले झपट ले गई पुलिस ,भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की टिप्पणी से कांग्रेसियों में आक्रोश

Thu, 01 Aug 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Police took away the effigy of Anurag Thakur before burning it, anger among Congressmen over the remarks of BJP leader Anurag Thakur.
उरई। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश दिखा। गांधी चबूतरा पर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला फूंकने का प्रयास किया। इसे लेकर कांग्रेसियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। कांग्रेसियों ने जाम लगाने का भी किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी,चौधरी श्यामसुंदर, अशोक द्विवेदी, सिद्धार्थ दीवोलिया, राजकुमार वर्मा, नफीस पठान, राजेश बुधौलिया, संजीव तिवारी सीटू मुख्तार माइकल, हरिश्चंद्र, हाजी आला बख्श, बाबू खान मंसूरी, वीरपाल राजपूत, सुरेश दीक्षित, शैलेंद्र व्यास, नरेंद्र प्रजापति, शब्बीर अंसारी, असगरी बेगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




कोंच चौराहे पर पुतला दहन का प्रयास


जालौन। कांग्रेसियों ने आज कोंच चौराहे पर अनुराग ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन करने का प्रयास करते हुए अपना विरोध जताया। पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला छीन कर पुतला दहन नहीं करने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष कमालद्दीन व जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा के नेतृत्व में अनुराग ठाकुर के बयान की निंदा की तथा उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए माफी की मांग करते हुए कोंच चौराहे पर पुतला जलाने का प्रयास किया। इस दौरान ओम नारायण शर्मा, वसीउर्रहमान, अशोक चौधरी, सलमान, उदय सिंह, राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।


अनुराग ठाकुर का पुतला फुंकने से पहले ही झपट ले गई पुलिस
कोंच। कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ता पुतला लेकर कैलिया बस स्टैंड पर पहुंचे और पुतला फूंकने ही वाले थे तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके हाथों से पुतला छीन लिया। इस दौरान रामकिशोर पुरोहित, श्रीनारायण दीक्षित, अनिल पटेरिया, वेदप्रकाश दुबे, समशुद्दीन मंसूरी, आवेश जाटव, विशाल अहमद, आजाद सिद्दीकी, रामनरेश त्रिपाठी, अजय बरार, दयाशंकर प्रजापति, लकी दुबे, अनीस राईन, सुल्तान राईन आदि मौजूद रहे।

कालपी में कांग्रेसियों को किया नजरबंद
कालपी। कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकने व विरोध प्रदर्शन करने की भनक स्थानीय प्रशासन को हुई तो प्रशासन ने कांग्रेस विधायिका व कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर लिया। कोतवाली कालपी पुलिस ने पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सरसेला, नगर अध्यक्ष अखिलेश अहिरवार, डॉ. एमएम खान, आदित्य नगाइच,लाला ठाकुर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed