फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,sucide,FIR,woman,mobile

युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
police,sucide,FIR,woman,mobile
उरई। एक माह पहले 14 वर्षीय किशोरी ने अपने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। एक माह बाद किशोरी के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी विपेंद्र की 14 वर्षीय पुत्री दीक्षा राठौर जो कक्षा दस की छात्रा थी। उसने दो अक्तूबर को घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में मृतक किशोरी के बाबा रामशंकर ने पुुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के ही युवक आकाश अहिरवार पर आरोप लगाया कि वह उसकी नातिन को फोन से डरा धमकाकर प्रताड़ित करता था। जिससे उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन

----------------
सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
उरई। रेढर थानाक्षेत्र के अतरेहटी गांव निवासी हरीप्रताप ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उमाशंकर निवासी लगामपुरा रेढर व छह अन्य लोगों ने बहन रेखा (36) को मारपीट कर प्रताड़ित किया। दुखी होकर उसने सात क्टूबर को फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
छह जुआरी पकड़े
उरई। गोहन थाना पुलिस ने शनिवार को थानाक्षेत्र के ईटों कस्बे में जुआ खेल रहे अतुल दुबे निवासी ईटों व पांच अन्य लोगों को पकड़ लिया। पुलिस को जुए के फड़ से 5380 रुपये व तलाशी में 780 रुपये व ताश की गड्डी बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए लोगों पर जुआ एक्ट की कार्रवाई की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed