फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,SDM,demand,advocate,unit

तहसीलदार के खिलाफ फिर लामबंद हुए अधिवक्ता, बारसंघ अध्यक्ष को दिया पत्र

Thu, 07 Apr 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
police,SDM,demand,advocate,unit
कोंच। अपनी विवादित कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले कोंच तहसीलदार नरेंद्र कुमार एक बार फिर विवादों में घिरते दिखाई दे रहे हैं। कोंच बार संघ के वकीलों ने उन पर मनमाना रवैया अपनाने और बाबुओं के माध्यम से हर काम में सुविधा शुल्क की मांग करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ताओं ने बारसंघ अध्यक्ष संजीव तिवारी को पत्र देकर इस मसले पर तत्काल कोई कदम उठाने की मांग की है। यह दूसरा मौका है जब वकील तहसीलदार के खिलाफ मुखर हुए हैं। इससे पहले भी वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ आंदोलन चलाया था जिसे तत्कालीन एसडीएम रामकुमार ने मध्यस्थता करके खत्म कराया था।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी को दिए गए अपने पत्र में कहा कि तहसीलदार हर काम में सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। वकीलों का आरोप है कि जानबूझकर वादों को लंबित रखकर उनका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैनामा, दाखिल खारिज, दानपत्र वसीयतनामा, शर्तिया बैनामा आदि में सुविधा शुल्क की मांग की जाती है, नहीं देने पर संबंधित वाद खारिज कर दिया जाता है। अधिवक्ताओं ने बार संघ अध्यक्ष से मांग की है कि अविलंब बार संघ की बैठक बुलाकर तहसीलदार के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया जाए। इस मामले में एसडीएम व डीएम को अवगत कराया जाए। उधर, इस संबंध में बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी का कहना है कि अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें एक पत्र दिया गया है जिसको लेकर वह एसडीएम व डीएम से मिलकर अधिवक्ताओं द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर उचित कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed