{"_id":"5e459f8f8ebc3ee5c31c2b66","slug":"police-scramble-to-resolve-dispute-in-the-city-orai-news-knp544470786","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस से हाथापाई
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम से लोगों ने हाथापाई कर दी। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभाला। झगड़े के दौरान एक सिपाही को चोट लग गई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात तक पकड़े गए लोगों के पक्ष के लोग थाने में डटे रहे। सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि पुलिस टीम के साथ हाथापाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चुर्खी रोड निवासी देवी सिंह एक विधायक की गाड़ी चलाते थे। रात में देवी सिंह ने पुलिस को पड़ोसी से विवाद होने की सूचना दी। इस पर कोतवाली से एक दरोगा और दो तीन सिपाही मौके पर पहुंचे। देवी सिंह की शिकायत पर दूसरे पक्ष के आरएम तिवारी के घर में पुलिस कर्मीी घुस गए। इलाकाई लोगों का आरोप है कि पुलिस टीम आरएम तिवारी और उनके बेटे आशू को बेवजह पीटना शुरू कर दिया।
इसका कुछ लोगों ने विरोध किया, तो पुलिसकर्मी उनसे भी भिड़ गए। इस पर मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। दरोगा के साथ धक्का मुक्की की गई। हाथापाई में एक सिपाही के शरीर व उंगली में चोटें आई है। घटना की सूचना मिलते ही थाने से फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आरएम तिवारी व उनके बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। आरएम तिवारी पेशे से अधिवक्ता बताए जाते हैं। सीओ का कहना है कि पुलिस दो पक्षों के विवाद में पहुंची थी। घायल सिपाही दरोगा का मेडिकल कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ं