फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police reaching Auraiya in search of robbers

लुटेरों की तलाश में औरैया पहुंची पुलिस

Thu, 24 Jan 2019 11:04 PM IST
jalaun Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 24 Jan 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police reaching Auraiya in search of robbers
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 कुठौंद के नैनापुर के पास दंपति से हुई दो लाख की लूट के खुलासे के लिए गुरुवार को पुलिस की एक टीम औरैया पहुंची। बताया जाता है कि औरैया के अजीतमल में भी गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने ठीक नैनापुर की तरह ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस औरैया से कुछ शातिर लुटेरों की तस्वीरें भी लेकर आई है। जिनकी शिनाख्त पीड़ित दंपति से कराई जाएगी।  
विज्ञापन


बुधवार को औरैया में रह रहे कारोबारी राजेश अपनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पत्नी सुनीता को बाइक से छोड़ने कुठौंद आ रहे थे।

इसी बीच नैनापुर के पास दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर उनसे करीब दो लाख के जेवर नगदी लूट ली थी। इसके बाद लुटेरे दूसरे रास्ते से औरैया की ओर भाग निकले थे।
विज्ञापन



पुलिस शुरू से मान रही है कि लुटेरे औरैया के हैं। सूत्रों की मानें तो जिले की पुलिस ने औरैया जाकर वहां के शातिर लुटेरों के बारे में जानकारी की और कुछ की तस्वीरें भी अपने साथ लाई है
विज्ञापन
विज्ञापन


। जिनकी पहचान राजेश और सुनीता से कराई जाएगी। जिससे पुलिस को खुलासे में मदद मिलेगी। एएसपी सुरेंद्र तिवारी का कहना है कि पुलिस की टीमें अपना काम कर रही हैं, जल्द ही लुटेरे पकड़े भी जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed