{"_id":"5873c48b4f1c1b1729ba8e70","slug":"police-proclamation-raised-the-deposit-fireworks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुनादी करवाकर जमा करा रही असलहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुनादी करवाकर जमा करा रही असलहे
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
105 साल के बलराम भी पहुंचे अपना असलहा जमा कराने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस महकमा पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पुलिस का पहला लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा असलहा जमा कराना है। इसके लिए थाना क्षेत्राें में मुनादी कराकर असलहे जमा करवाए जा रहे हैं। उरई में अब तक 500 शस्त्रधारक असलहे जमा करा चुके हैं। कालपी कोतवाली व काेंच आदि थानाें में शिविर लगाकर शस्त्र जमा कराए जा
रहे हैं। एसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस जुटी हुई है। इसके लिए सभी थाना व कोतवाली प्रभारियाें को निर्देश पहले ही बैठक कर दिए जा चुके हैं। इसके तहत कालपी कोतवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी के गांव सरसेला में तो पुलिस ने शिविर लगाकर असलहे जमा करवाए है। वहीं, उरई कोतवाल संजय कुमार
गुप्त ने सोमवार को गांव-गांव मुनादी करवाकर असलहे जमा करवाने को लोगों को कहा है। इसके तहत सोमवार तक कोतवाली में करीब 500 असलहे जमा हो चुके हैं। इसी तरह काेंच, कैलिया, नदीगांव, कोटरा, डकोर, कदौरा, माधौगढ़, गोहन आदि थानाें में भी असलहे जमा कि ए जा रहे हैं।
विज्ञापन
105 साल के वृद्ध ने जमा कराई बंदूक
पिछले दो दिनों में कोतवाली क्षेत्र के तकरीबन दो सौ शस्त्र जमा कराए गए हैं। सोमवार को भी बड़ी संख्या में कोतवाली में लोगों ने अपने शस्त्र जमा करवाए। इस दौरान 105 वर्ष के बलराम भी अपना शस्त्र जमा कराने आए। कोतवाली क्षेत्र में 1367 शस्त्र लाइसेंस धारक हैं। कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी अपने सभी सर्किल स्टाफ को जल्द से जल्द असलहे जमा कराने
के निर्देश दिए हैं। दौरान सोमवार को कोतवाली में 105 वर्षीय बलराम निवासी पचीपुरी , अपने नाती के साथ बंदूक जमा कराने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें देश के संविधान में आस्था है। इसलिए आचार संहिता लगने के बाद वे खुद अपना शस्त्र जमा कराने आए हैं।