{"_id":"60f471268ebc3e79af44531d","slug":"police-pac-jhansi-mirjapur-national-higway-block-centre-orai-news-knp641037830","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐर गांव में 28 एकड़ में बनेगा पीएसी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐर गांव में 28 एकड़ में बनेगा पीएसी सेंटर
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लाक के ग्राम ऐर में प्रस्तावित पीएसी सेंटर बनाने की कवायद एकबार फिर से तेज हो गई है। किसानों के भूमि मुआवजे के कारण यह काम सालों से लटका हुआ था। बीते दिनों झांसी से आए पीएसी 33 वाहिनी के कमांडेंट केपी यादव ने तहसीलदार कर्मवीर सिंह के साथ पीएसी के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और किसानों से मुआवजे को लेकर चर्चा की। किसानों ने भी सहमति दी कि अगर उन्हें उचित मुआवजा मिलता है तो वह भी भूमि देने को तैयार है। ऐसे में अब जल्द पीएसी सेंटर शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।
बताते चलें कि ऐर गांव में करीब 28 एकड़ जमीन में पीएसी सेंटर प्रस्तावित है। इसमें करीब 36 किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए 13 किसानों ने सहमति दे दी थी। पर 23 किसान ऐसे थे जो भूमि के मुआवजा को लेकर भूमि देने में आनाकानी कर रहे थे। इस कारण पीएसी सेंटर का काम लटक गया था। अब फिर से पीएसी सेंटर के काम में तेजी लाने की तैयारी है। इसके लिए जो किसान अपनी भूमि देने में आनाकानी कर रहे थे। उन्हें मनाने के लिए झांसी से पीएसी के कमांडेंट (सेनानायक) केपी यादव पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की। प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें जमीन का नियमानुसार मुआवजा मिलेगा। उन्होंने तहसीलदार कर्मवीर सिंह से भी कहा कि वह किसानों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई जल्द पूरी करें।
---------------
फोटो-11-जुझार सिंह।
सेंटर बनने से खुलेगी विकास की राह
प्रधान जुझार सिंह का कहना है कि पीएसी सेंटर बनने से डकोर ब्लाक के इस क्षेत्र का भी विकास कार्य होगा। यह क्षेत्र बीहड़ जैसा है। रास्ते की भी समस्या है। पीएसी सेंटर बनने से लोगों में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा और शहरी क्षेत्र में लोगों की आवाजाही भी बढ़ जाएगी। इसलिए किसानों की जमीन वापस दी जाए या फिर काम शुरू किया जाए।
विज्ञापन
--
फोटो-12-किसान सुंदरलाल।
उचित मुआवजा देने पर जमीन देंगे
किसान सुंदरलाल का कहना है कि वह भी चाहते है कि यहां पीएसी सेंटर बने। पर शासन से जो निर्धारित मुआवजा होता है वह उन्हें दिया जाए। अभी जो मुआवजा मिल रहा है वह उचित नहीं था। हालांकि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। इस पर वह भी अपनी जमीन देने को तैयार है।
----------
जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई जारी
ऐर में पीएसी की पूरी बटालियन बनाने की योजना है। फिलहाल जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। अधिग्रहण के बाद बजट आदि पर शासन स्तर से निर्णय लिया जाएगा। हालांकि पीएसी सेंटर बनने से यह क्षेत्र में सुरक्षित एरिया में तब्दील हो जाएगा।
-केपी यादव, सेनानायक, पीएसी बटालियन झांसी
---------
पीटीसी के बाद अब पीएसी सेंटर की तैयारी
जिले के महेबा ब्लाक के बीहड़ क्षेत्र के मंगरौल में पीटीसी बनकर तैयार हो चुकी है। यहां प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है। अब ऐर गांव में पीएसी सेंटर बनने से जिले के दूसरी सौगात मिलेगी। जिससे क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को सुरक्षा भी मिलेगी।