फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,injured,chairman,man,head

ढाबे पर युवक के सिर में मारी कुर्सी, घायल

Thu, 13 Jan 2022 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
police,injured,chairman,man,head
उरई। ढाबे पर खाना खाते समय युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक के सिर पर कुर्सी मार दी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। घायल ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुरा थानाक्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सौरभ चौहान ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 11 जनवरी की रात वह दोस्त शिवम, बल्लू व बऊआ के साथ खाना खाने जगम्मनपुर रोड स्थित ढाबे पर गया था। जहां पहले से ही मौजूद बेटू वारी ने निवासी रामपुरा उसके साथ गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर बेटू ने उसके सिर पर कुर्सी मार दी। जिससे उसे गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी बेटू पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---------------
तमंचा-कारतूस समेत पकड़ा
उरई। कुठौंद थाना के उपनिरीक्षक बलराम शर्मा ने पुलिसकर्मियों के साथ गुरुवार की सुबह नैनापुर तिराहे के पास से सत्यम शुक्ला निवासी कस्बा कुठौंद को 315 बोर तमंचा व दो कारतूस के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए सत्यम पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed