{"_id":"60d21e588ebc3e33542e9fac","slug":"police-fir-rupees-old-man-bag-orai-news-knp6358046165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग से रुपयों का छैला छीनकर भागा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग से रुपयों का छैला छीनकर भागा बदमाश
विज्ञापन
उरई। बैंक से रुपये निकाल कर बाजार से दवाई खरीद रहे वृद्ध का दो लाख रुपये से भरा झोला बदमाश छीनकर भाग गया। वृद्ध के शोर मचाने पर कुछ दुकानदारों ने बदमाश का पीछा भी किया। पर पकड़ में नहीं आया। बुजुर्ग ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी सुरेंद्र सिंह मंगलवार की दोपहर राठ रोड स्थित सेंट्रल बैंक शाखा से दो लाख रुपये निकालने गया था। रुपये निकालने के बाद उसने रुपये झोले में रख लिए और बल्दाऊ चौक स्थित मेडिकल स्टोर की दुकान से दवा खरीदने लगे। तभी पीछे से आए एक बदमाश ने झपट्टा मारकर झोला छीन लिया और भाग गया। जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। पीड़ित बुजुर्ग ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस बाबत कोतवाल विनोद पांडेय का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वहीं इलाकाई लोगों का कहना है कि बदमाश बुजुर्ग के पीछे बैंक से ही लगे होंगे।
-----------
उर्विजा और मनोज को मिली भाजपा में जिम्मेदारी
उरई। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने पाटी में सक्रिय उर्विजा दीक्षित को महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष और मनोज राजपूत को पिछड़ा मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों की नियुक्ति पर भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया है। उर्विजा और मनोज राजपूत का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसका पूरा निर्वाहन करेंगे। (संवाद)