{"_id":"613ba4108ebc3e074916ab49","slug":"police-fir-injured-woman-man-orai-news-knp6514239164","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को चाकुओ से गोदा, मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को चाकुओ से गोदा, मरणासन्न
विज्ञापन
उरई। कोंच कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी रोहित कुशवाहा (30) को शुक्रवार की शाम बाइक से आए चार युवकों ने उरई-कोंच मार्ग पर गढऱ पुलिया के पास रोककर चाकुओं से हमला कर दिया। युवक की चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर युवक भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके पेट व अन्य जगहों पर चाकू के कई घाव होने से डाक्टरों ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रोहित ने बताया कि पत्नी से विवाद चल रह है। जिसके चलते वह छह माह से उरई स्थित कोंच बस स्टैंड पर किराये पर रह रहा था। वह शुक्रवार की सुबह परिवार के लोगों से मिलने के लिए कोंच गया हुआ था। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी ने ही उस पर हमला कराया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
-------------
ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, घायल
आटा। थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित बस स्टैंड के पास बाइक ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार विकास निवासी उन्नाव गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रहा था। जबकि बाइक सवार झांसी से घर जा रहा था। (संवाद)