फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,FIR,girl,acid,shop

दुकान से खिलौने बेच रही युवती पर फेंका तेजाब, हडक़ंप

Tue, 21 Sep 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
police,FIR,girl,acid,shop
कोंच (जालौन)। दुकान में खिलौने बेच रही युवती पर नकाबपोश युवक ने घातक रसायन फेंक दिया। इस घटना से युवती व उसके बगल की दुकान में बैठी महिला भी झुलस गई। घातक रसायन फेंकने की घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। आरोपी युवक बाइक सवार साथी के साथ मौके से भाग निकला। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस और कुछ देर बाद एसपी रविकुमार भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाल बलिराज शाही का कहना है कि मामला एक तरफा प्रेम प्रसंग का है या फिर किसी रंजिश का। अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों की तस्वीरें पास में लगे सीसी कैमरे में भी कैद हुई है। उन्हें जल्द ही पकड़ भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला लाजपत नगर में सब्जी मंडी के मुहाने पर चंद्रप्रकाश सैनी की खिलौनों की दुकान है। मंगलवार की दोपहर दुकान पर चंद्रप्रकाश की बेटी आकांक्षा (22) बैठी थी। तभी सफेद रंग की बाइक (अपाचे) से दो युवक उसकी दुकान पर आए और खिलौना दिखाने के लिए कहा। आकांक्षा अभी दोनों युवकों को खिलौने दिखा ही रही थी कि तभी चेहरे पर गमछा लपेटे एक युवक ने झोले से एक डिब्बा निकाल कर उसमें भरा घातक रसायन आकांक्षा के चेहरे की ओर फेंक दिया। आकांक्षा चीख पड़ी और घातक रसायन की कुछ छींटें पास ही ठेले पर सब्जी बेच रही महिला गुड्डी पर भी पड़ गई। और वह भी चीख पड़ी। हालांकि गुड्डी मामूली रूप से ही झुलसी है। दोनों की चीख पुकार से बाजार में हडक़ंप मच गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता नकाबपोश युवक हेलमेट लगाकर बाइक पर बैठे साथी के साथ वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

आकांक्षा को पहले एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से उसे सीएचसी ले जाया गया। उसके चेहरे और हाथ पर घातक रसायन पड़ा था। हालत गंभीर देख उसे झांसी रेफर कर दिया गया। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि हमलावर जब घटना को अंजाम दे रहा था। तब उसका दूसरा साथी बाइक स्टार्ट करके भागने के लिए तैयार खड़ा था। एसपी ने बताया कि फोरेंसिक के अलाव एसओजी और सर्विलांस टीमें भी लगाई गई है। आरोपियों के फुटेज भी देखे जा रहे है, जल्द ही उन्हें पकड़ भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed