फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,driver,highway,arrest,dumper

डंपर लूटकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, साथी भागे

Thu, 27 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
police,driver,highway,arrest,dumper
फोटो-34-इसी डंपर को लूटकर भागे थे कार सवार युवक। संवाद
विज्ञापन

फोटो-35-डंपर चालक हरवीर सिंह घटना की जानकारी देता हुआ। संवाद
डंपर लूटकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा
- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का मामला, साथी भागे, पुलिस ने की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मिट्टी खाली कर उरई आ रहे डंपर को रास्ते में कार खड़ी कर कुछ बदमाशों नेे रोक लिया। इसके बाद चालक को तमंचा लगाकर डंपर लेकर भाग गए। एसपी के निर्देश पर सक्रिय हुई डायल 112 टीम ने सातमील के पास से भागे बदमाश को डंपर के साथ पकड़ लिया। जबकि कार सवार साथी भाग बचकर भाग निकले। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है।

हरियाणा के हिसार थाना क्षेत्र के ग्राम गावर निवासी उरवीर सिंह का डंपर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में लगा है। गुरुवार की सुबह डंपर चालक हरवीर सिंह (राजस्थान के भरतपुर निवासी) मिट्टी खाली करने एट के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गए थे। वहां से दोपहर 12 बजे वह उरई लौट रहे थे। तभी रास्ते में एट थाने के आगे डंपर के आगे कार खड़ी कर रोक लिया। इसके बाद कार सवार बदमाशों ने तमंचे लगाकर चालक से डंपर को नीचे उतारने के लिए। इसके बाद एक बदमाश डंपर को लेकर भाग गया। जबकि कार में सवार बदमाश भी वहां से भाग निकले। डंपर लूटने की सूचना चालक ने मालिक को बताने के साथ ही डायल 112 को भी दी। डंपर लूट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। तत्काल एसपी ने दो टीमों के साथ ही जिले की सभी डायल 112 को डंपर को पकड़ने के लिए निर्देशित किया। उधर, डंपर में जीपीएस लगा होने की वजह से डंपर मालिक लोकेशन पुलिस को देते रहे। कोतवाली जालौन की डायल 112 की टीम ने उरई की ओर आ रहे डंपर को सात मील के पास बैरियर लगाकर पकड़ लिया। डंपर चला रहे बदमाश ने अपना नाम सतीश कुमार निवासी करैला जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश बताया। डायल 112 की टीम ने डंपर व उसे चला रहे बदमाश को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस टीम को देखकर कार सवार मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed