फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police caught ten gamblers gambling

Jalaun News: पुलिस ने जुआ खेलते दस जुआरी पकड़े

Thu, 14 Mar 2024 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 14 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police caught ten gamblers gambling
माधौगढ़। जमरेही अव्वल नहर के पास बगीचे में खेले जा रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने छापा मारा। फड़ से लगभग दस लोगों को 15 बाइकों सहित पकड़ा गया। पुलिस को उनके पास से करीब 50 हजार 400 रुपये मिले हैं। कोतवाली क्षेत्र के जमरेही व हरौली के बीच बने बगीचे में कई दिनों से जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इस पर मंगलवार की शाम कोतवाल नागेंद्र पाठक ने पुलिस फोर्स के साथ फड़ पर छापा मारा। जहां हार जीत की बाजी लगा रहे करतलापुर निवासी अनूप दुबे, मोहल्ला भवानी राम जालौन निवासी अखिलेश कुमार, सुल्तानपुरा निवासी प्रमोद सिंह, धरमपुरा तोर निवासी मुकेश कुमार, कुरौती निवासी विनय कुमार, हरौली निवासी प्रमोद सिंह, कैलोर निवासी शिवनेत्र सिंह,जवाहर नगर माधौगढ़ निवासी प्रेम कुशवाहा व मोनू,लक्ष्मनपुरा माधौगढ़ निवासी दीपक कुमार को मौके से पकड़ लिया। पुलिस बाइकों को ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर कोतवाली लाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed