फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police car collides with dividers

पुलिस की गाड़ी डिवाइडर से टकराई

Thu, 04 Jun 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police car collides with dividers
उरई। गश्त कर लौट रही शहर कोतवाली पुलिस की सरकारी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार कोतवाल शिव गोपाल व सिपाही बाल-बाल बच गए। एक सिपाही को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाल शिवगोपाल सिंह सिपाहियों के साथ बुधवार देर शाम तकरीबन 8 बजे गश्त कर लौट रहे थे। जब उनकी टाटा सूमो कार जालौन रोड स्थित आईटीआई के पास पहुंची तो चालक रात के अंधेरे में हाईवे पर बीच में पड़े टायर को देख नहीं पाया और उस पर सूमो का पहिया चढ़ गया । जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

लेकिन चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण कर लिया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं कार में सवार कोतवाली में तैनात सिपाही जगन के कंधे में मामूली चोट आईं और सभी लोग बाल-बाल बच गए। जब इसकी सूचना आसपास के थानों व अधिकारियों को हुई तो पुलिस फोर्स के सभी मौके पर पहुंच गए और कार में सवार सभी लोगों को सकुशल आवासों पर पहुंचाया और घायल सिपाही को भी प्राथमिक उपचार के बाद आवास पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed