फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police busted illegal liquor business, seized 51 boxes

Jalaun News: पुलिस ने अवैध शराब कारोबार का किया भंडाफोड़, 51 पेटी पकड़ी

Fri, 23 May 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 23 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police busted illegal liquor business, seized 51 boxes
उरई। कोतवाली पुलिस ने एक मकान से अवैध 51 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर पिछले वित्तीय वर्ष की शराब बेंची जा रही है। जानकारी पर पता चला कि शराब शहर के रगेदा गांव स्थित एक मकान से सप्लाई की जा रही है। इस पर पुलिस ने आबकारी टीम के साथ रगेदा स्थित हिन्दुस्तान लीवर फैक्ट्री के पीछे राकेश कुमार गुप्ता के मकान पर छापा मारा। टीम को यहां से एक लोडर में 51 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मकान से शहर के चौरसी गांव निवासी रामू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी राकेश कुमार गुप्ता मौके से भाग गया। एसपी ने बताया कि सभी पेटियों में विभिन्न ब्रांडों की 1438 बोतल अंग्रेजी शराब पाई गई है। जिसकी कीमत करीब छह लाख रुपये है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। बताया कि जब आबकारी विभाग द्वारा जब शराब को स्कैन किया गया, तो पाया गया कि यह भिन्न-भिन्न लाइसेंस धारकों की पुरानी यानी पिछले वित्तीय वर्ष की बची हुई शराब है। इस मामले में कोतवाली उरई पुलिस द्वारा राकेश कुमार गुप्ता के लाइसेंस को निरस्त कराने हेतु रिपोर्ट भेज दी गई है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि कम दामों में वह शराब खरीदकर शराब ठेकों में बेंच देते थे। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ तीन मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed