फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police arrive on the application within 48 hours

प्रार्थना पत्र पर 48 घंटे में पहुंचेगी पुलिस

Mon, 18 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 18 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police arrive on the application within 48 hours
पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
को निर्देश दिए हैं कि प्रार्थना पत्र मिलने पर वह 48 घंटे के भीतर मौके पर जाकर समस्या को सुनें और निस्तारण करें। लापरवाही बरतने वालाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  एसपी बबलू कुमार ने अपने कार्यालय में बताया कि अब जिले की पुलिस को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करनी होगी। इसके लिए थाना व कोतवाली में आने वाले प्रार्थना पत्र पर पुलिस
विज्ञापन


48 घंटे के भीतर नहीं पहुंचेगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि समाधान दिवस में लोग कम आ रहे हैं और जमीनी विवाद बढ़ रहे हैं। जमीनी विवाद में फरियादी को समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देना पड़ेगा क्योंकि वहां तहसील कर्मी भी मौजूद रहते हैं। ऐसे में पुलिस मौके पर जाकर मामले का तुरंत निस्तारण कराएगी।
विज्ञापन


समाधान दिवस में आने वाले प्रार्थना पत्राें का वरीयता से निपटारा किया जाएगा। बताया कि रविवार को जिले भर के थानेदार व कोतवाल अपने क्षेत्र में प्रार्थना पत्राें का मौके पर निस्तारण करने जाएंगे।  लंबित विवेचनाओं पर उन्हाेंने कहा कि जब वह एक माह पहले आए थे तब करीब 900 विवेचनाएं लंबित थीं और अब 650 विवेचनाएं बची हैं। अगले महीने
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी संख्या और कम होगी। उन्हाेंने कोतवाल व थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि हर मंगलवार को वह अपने-अपने थाने का अर्दली रूम लेंगे। इससे उन्हें पता रहेगा कि कौन दरोगा


काम कर रहा है या नहीं। वह उन्हें रिपोर्ट सौंपेगें। बताया कि जिले भर के सभी 490 चौकीदाराें से काम लिया जाएगा और गांव में होने वाले अपराधों की जानकारी कर पुलिस इन पर कार्रवाई करेगी। इससे अपराध में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed