फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Poets and writers were honored, their works appreciated

Jalaun News: कवियों व लेखकों का हुआ सम्मान, सराहीं रचनाएं

Tue, 05 Mar 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 05 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Poets and writers were honored, their works appreciated
उरई। साहित्यकार यज्ञदत्त त्रिपाठी के जन्मदिन व डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन द्वारा रचित मखमली धूप में काव्य संग्रह पुस्तक का विमोचन समारोह विविध रंगों से एक साथ सराबोर हो गया। पहले सत्र में पुस्तक समीक्षा में विद्वानों ने काव्य संग्रह को साहित्य संवर्धन और सामाजिक उपादेयता की महत्वपूर्ण पहल बताया। इसके बाद काव्य गोष्ठी हुई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश साहित्य सभा एवं पहचान संस्था की ओर से एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रामदत्त प्रजापति, उद्योग उपायुक्त योगेश कामेश्वर, शायर अब्दुल मलिक अंसारी, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रवक्ता राघवेंद्र सिंह ने मखमली धूप में काव्य संग्रह की सराहना की। कवियत्री प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम ने सरस्वती वंदना व अख्तर जलील की नातेपाक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

गरिमा पाठक, डॉ. माया सिंह, विमल तिवारी, इंदु विवेक उदैनिया, रामशंकर गौर, सिद्धार्थ त्रिपाठी, पुष्पेंद्र पुष्प, संजीव त्यागी, राघवेंद्र कनकने, विनोद गुप्त भावुक, ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, शिरोमणि सोनी, प्रियंका शर्मा, प्रगति मिश्रा आदि ने काव्य पाठ किया। अंत में सभा के अध्यक्ष अनुज भदौरिया ने यज्ञदत्त त्रिपाठी व डॉ. अमरेंद्र पौत्स्यायन को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन शफीकुर्रहमान कश्पी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed