{"_id":"68223f1a758bf069020004f2","slug":"plumber-commits-suicide-by-hanging-himself-drunk-orai-news-c-224-1-ori1001-129122-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: प्लंबर ने नशे में फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: प्लंबर ने नशे में फंदा लगाकर दे दी जान
Tue, 13 May 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 13 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शराब के नशे में घर पहुंचे प्लंबर ने कमरे का दरवाजा बंदकर लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया। घटना के समय घर में कोई नहीं था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार वर्मा (32) प्लंबर थे। रविवार को पत्नी पुष्पा अपनी बीमार छोटी बहन को देखने बड़ी बेटी के साथ मेडिकल कॉलेज गई थीं। जबकि छोटी बेटी अपने ताऊ के घर पर थी। धर्मेंद्र घर में अकेले थे। किसी समय उसने कमरे का दरवाजा बंदकर हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
शाम को जब छोटी पुत्री कमरे में पहुंची तो दरवाजा बंद देख उसने आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर उसने अन्य परिजनों को जानकारी दी। जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। पिता झुन्नीलाल ने बताया कि धर्मेद्र शराब का लती थी। इससे उसका परिवार में झगड़ा होता रहता था। शराब के नशे में ही उसने आत्महत्या की है। परिजन अन्य वजह नहीं बता रहे हैं। कोतवाल अरुण राय ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।