फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Plowing tractor collided with HT line, tires burnt

Jalaun News: जुताई कर रहा ट्रैक्टर एचटी लाइन से टकराया, टायर जले

Sun, 30 Jul 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Plowing tractor collided with HT line, tires burnt
रामपुरा। विकास खंड क्षेत्र के गांव सिद्धपुरा गांव में एक किसान बिजली के तारों का शिकार होते बच गया। किसान खेत की जुताई कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर का हुड एचटी लाइन से टकरा गया। करंट लगने से ट्रैक्टर के चारों टायर जल गए। किसान ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र में आने वाले सिद्धपुरा गांव में किसान रूपसिंह अपने गांव के ही बलवीर सिंह के खेत में जुताई कर रहा था। जुताई के दौरान ट्रैक्टर का हुड खेत से निकली एचटी लाइन के तारों से टकरा गया। ट्रैक्टर तारों से टकराया तो रूप सिंह ट्रैक्टर से कूद गया। करंट इतना तेज था कि ट्रैक्टर के चारों टायर जल गए। ट्रैक्टर को बिजली के तारों से टकराता देखकर रूपसिंह ने कूदकर जान बचाई। किसान ने बताया की तार नीचे होने की कई बार शिकायत बिजली विभाग को दर्ज कराई गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एसडीओ अभिषेक सोनकर ने कहा कि जेई को निर्देशित कर तारों को जल्द ही सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed