फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Please check schemes eligibles

जांच कर पात्रों को दें योजनाओं का लाभ

Mon, 12 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 12 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Please check schemes eligibles
बैठक लेती जिलाधिकारी संदीप कौर - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी संदीप कौर ने अधूरे निर्माण कार्य समय सीमा में पूरे कराने के निर्देश दिए। कहा कि पेंशन योजना से लेकर अन्य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को ही दिया जाए। इसके लिए आवेदक की पूरी जांच पड़ताल कराई जाए। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने मौरंग की उपलब्धता न होने की रखी बात। डीएम ने एक-एक कर सभी विभागों की प्रगति जानी। आरईएस के अधिशासी अभियंता को लोहिया गांव में निर्माण कार्य शुरू न करने पर कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


कहा कि हर हाल में समय सीमा में कार्य पूरे कराए जाए। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड, प्रथम, दूसरे, तीसरे के अधिशासी अभियंताओं को भी सख्त हिदायत दी गई जो अधूरे कार्य है उन्हें पूरा किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि मौरंग की उपब्धता नहीं हो पा रही है जिससे पक्के काम शुरू नहीं हो पा रहे है। स्कूलों में यूनिफार्म
विज्ञापन


वितरण के निर्देश दिए गए। 18 वर्ष की आयु के पोलियो ग्रस्त बच्चों के चिह्नीकरण का निर्देश दिया है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निर्देश चित्रसेन सिंह, मनरेगा उपायुक्त पीके चंद्रोल, उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक, सीबीओ डा. एसके शाक्य, नलकूप विभाग के एक्सईएन ऐके गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर हाजिर पांच अधिकारियों का रोका वेतन
बैठक में अनुपस्थित रहे पांच अधिकारियों को जिलाधिकारी संदीप कौर ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के साथ ही एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। सोमवार को  बैठक से जिला पंचायत राज अधिकारी, सीएमओ, डीडी मंडी, सीएनडीएस व राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed