फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Please act neutrally counting

निष्पक्षता से कराएं मतगणना का कार्य

Fri, 11 Dec 2015 12:25 AM IST
Please act neutrally counting
Please act neutrally counting Updated Fri, 11 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Please act neutrally counting
विकास भवन के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश
विज्ञापन
ने ब्लाक क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि वह मतगणना का कार्य पूरी निष्पक्षता और तेजी से कराएं। जिससे समय से गणना प्रक्रिया पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि यहां पर प्रत्याशियों के गणना अभिकर्ताओं के साथ मधुर व्यवहार करें।

आरओ को यह तय करना है कि सबसे पहले छोटी ग्राम पंचायतों की गणना को शुरू कराएं और चक्रवार एक सूची तैयार कर लें। सूची के आधार पर ही मतगणना कराएं। जीते हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देने में विलंब न किया जाए। मतगणना कर्मी सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर पहुंचे।

जिससे गणना कार्य समय से शुरू हो सके। परिणामों की आनलाइन फीडिंग भी कराएं। इसमें से थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। आरओ के अलावा एआरओ, एसडीएम, तहसीलदारों व अन्य अधिकारियों को बैठक में मतगणना को निष्पक्षता के साथ पूरी कराने के निर्देश दिए है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस गौतम के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed