फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Players will now learn the nuances of athletics by getting the coach

Jalaun News: कोच मिलने से अब एथलेटिक्स की बारीकियां सीखेंगे खिलाड़ी

Sat, 29 Jul 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 29 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Players will now learn the nuances of athletics by getting the coach
उरई। एथलेटिक्स गेम्स में खिलाड़ी प्रशिक्षण लेकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। काफी समय से बिना कोच के ही खिलाड़ी अपना पसीना बहा रहे थे। लेकिन कोच मिलने के बाद अब उन्हें एथलेटिक्स की बारीकियां सीखने में आसानी होगी।
विज्ञापन

अगर आप एथलेटिक्स में दम दिखाने के लिए प्रशिक्षण लेना चाहते हैं तो इंदिरा स्टेडियम में अब सुबह-शाम प्रशिक्षण ले सकते हैं। भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया के तहत करीब चार साल बाद अब उरई के स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच राकेश सिंह की नियुक्ति हो गई है। जो जल्द कार्यभार संभाल कर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

अभी तक खिलाड़ी बिना कोच के प्रशिक्षण लेते थे। जो अन्य खेलो के कोच या सीनियर खिलाड़ियों से सीखते थे। जिसके चलते अभी तक एथलेटिक्स में एक भी खिलाड़ी का प्रशिक्षण नहीं है। वहीं, बैडमिंटन में 50, क्रिकेट में 70, हैंडबॉल में 25, हॉकी में 40, तैराकी में 40 से ज्यादा खिलाड़ियों के पंजीयन है। कोच आने के बाद अब एथलेटिक्स में भी पंजीयन शुरु हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि स्टेडियम में खिलाड़ियों को हर सुविधा उपलब्ध कराने कोशिश की जा रही है। जिन खेलों में कोच नहीं है। उनमें कोच लाने का प्रयास किया जा रहा है। एथलेटिक्स में जो खिलाड़ी प्रशिक्षण लेना चाहता हो तुरंत आवेदन कर दे, क्योंकि 12 से 15 वर्ष के मात्र 30 खिलाड़ियों का ही चयन होगा। जिन्हें नि:शुल्क किट भी खेलने के लिए मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed