{"_id":"608b01cc8ebc3e83fa549fd9","slug":"plant-corona-oxygen-orai-news-knp626020587","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से पूरा करे प्लांट निर्माण कार्य, सफाई भी रखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से पूरा करे प्लांट निर्माण कार्य, सफाई भी रखे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गुरुवार को मेडिकल कालेज पहुंचकर वहां चल रहे ऑक्सीजन के निर्माणाधीन प्लांट को देखा और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि प्लांट को जल्द से जल्द तैयार किया जाए, जिससे कोविड मरीजों को ऑक्सीजन की दिक्कत न हो। इसके बाद उन्होंने पीपीई किट पहनकर समाजिक दूरी के साथ न सिर्फ पूरे मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया बल्कि कोविड मरीजों से भी उनके हाल चाल लिए।
दोपहर में मेडिकल कालेज पहुंची डीएम ने सबसे पहले निर्माणाधीन प्लांट का ही निरीक्षण किया। वहां मौजूद इंजीनियरों की टीम से कहा कि निर्माणकार्य में किसी भी तरह की दिक्कत हो तो तत्काल अवगत कराएं, ताकि उसे दूर कर प्लांट को जल्द से जल्द चालू किया जा सके। इसी कड़ी में उन्होंने कोविड वार्ड पहुंचकर मरीजों से भी बात की। उनसे अस्पताल से मिलने वाले इलाज के बारे में जानकारी ली।
सकरात्मक जवाब मिलने पर डीएम ने मेडिकल कालेज स्टाफ की सरहाना भी की। मेडिकल कालेज में सफाई व्यवस्था को ठीक कराने के निर्देश देते हुए प्राचार्य डी नाथ से कहा कि सफाई कर्मियों की कमी हो तो उनकी संख्या बढ़ाएं लेकिन साफ सफाई हर हाल में होनी चाहिए। इसके अलावा कोविड मरीजों के इलाज और उनकी भोजन व्यवस्था में भी किसी तरह की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। वे कभी भी औचक निरीक्षण करके व्यवस्थाएं देख सकती है।