फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Physical verification of examination centers will be done from today

बोर्ड परीक्षा केंद्रों की कराई जाएगी जिओ टैगिंग

Thu, 27 Oct 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Physical verification of examination centers will be done from today
उरई। यूपी बोर्ड-2023 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इस बार परीक्षा केंद्रों की जिओ टैगिंग भी की जाएगी। जिले के 260 केंद्रों ने केंद्रों के लिए आवेदन किया है। परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से केंद्र बढ़ने की संभावना भी है।
बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की कवायद जोरों पर है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

फिलहाल आनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सभी विद्यालयों से कहा गया है कि वह मानक पूरा करते हुए आवेदन करें। बोर्ड परीक्षा के लिए 28 अक्तूबर तक भौतिक सत्यापन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलवार एसडीएम के नेतृत्व में समिति गठित की गई थी। बोर्ड परीक्षा के लिए फर्नीचर, वायस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे और कम से कम 30 दिन बैकअप वाला डीवीआर होना जरूरी है।
परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों से कहा गया है कि वह ऑनलाइन आवेदन करते वक्त सही जानकारी दें। गलत जानकारी देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों के लिए पुलिस अधीक्षक और एलआईयू की रिपोर्ट भी इस बार मांगी गई है ताकि कोई दागी विद्यालय परीक्षा केंद्र न बन पाए।
इस बार परीक्षा केंद्रों के लिए परीक्षार्थियों की संख्या का भी ध्यान रखा जाएगा। जिले में 263 माध्यमिक विद्यालय है। पिछली बार 70 केंद्र बने थे। इस बार केंद्रों की संख्या ज्यादा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed