{"_id":"5f5bbfd88ebc3e43614eb006","slug":"philm-kee-shooting-kar-rahe-yuvakon-ko-pulis-ne-pakada-orai-news-knp5821056176","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म की शूटिंग कर रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म की शूटिंग कर रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
उरई(कन्नौज)। शहर के बाहर हाईवे पुल के पास बिना अनुमति के फिल्म की शूटिंग कर रहे लगभग दो दर्जन युवकों और एक युवती को पुलिस ने पकड़ लिया। इन्हें कोतवाली लाया गया। यहां पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके परिजनों को बुलाकर हिदायत देते हुए सुपुर्द कर दिया। कोतवाल का कहना है कि युवक बिना अनुमति के शूटिंग कर रहे थे।
शहर के झांसी कानपुर हाईवे स्थित करमेर रोड के पास पुल के नीचे शुक्रवार सुबह लगभग दो दर्जन युवक एक युवती के साथ चिड़िया मार बंदूक, तलवारों, कटारों को लेकर शूटिंग कर रहे थे। यहां से गुजर रहे लोगों ने युवकों के हाथों में बंदूकें व तलवारें देखकर 112 पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां मौजूद युवकों और युवती को पकड़ लिया।
पूछताछ में युवकों ने पुलिस को बताया कि वह जय जवान, जय किसान फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इससे पहले भी वह कई फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं। इस पर पुलिस ने इनसे मनोरंजन कर अधिकारी की अनुमति मांगी। यह नहीं दिखा पाए। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई। इनके परिजनों को सूचना कर कोतवाली बुलाया गया। इसके बाद परिजनों को हिदायत देते हुए युवकों को इनके सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि युवकों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अब बिना अनुमति के ऐसा कुछ करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।