{"_id":"68e425e85486b9506809511a","slug":"phc-and-government-high-school-buildings-ready-waiting-for-inauguration-orai-news-c-224-1-ori1005-135499-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पीएचसी और राजकीय हाईस्कूल के भवन तैयार, उद्घाटन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पीएचसी और राजकीय हाईस्कूल के भवन तैयार, उद्घाटन का इंतजार
विज्ञापन
फोटो - 16 ऐरी रमपुरा गांव में बनकर तैयार हुई पीएचसी। संवाद
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक के ऐरी रमपुरा गांव में 2022 में मुख्यमंत्री योगी की पीएचसी और राजकीय हाईस्कूल की सौगात अब पूरी हो चुकी है। दोनों के भवन तैयार हैं बस उद्घाटन का इंतजार है। दरअसल, नौ अक्तूबर को को मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में लोग तभी भवनों के उद्घाटन का कयास लगाए हुए हैं।
लोगों का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री उनके गांव आ जाएं तो यह उनके सपनों जैसा होगा। बीहड़ क्षेत्र के ऐरी रामपुरा गांव में पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव में आए थे। ग्राम प्रधान ओमकार पाल ने एक मांग पत्र दिया था। इसमें एक राजकीय हाई स्कूल व स्वास्थ्य केंद्र की मांग की गई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने मंच से दोनों मांगों को पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे।
पीएचसी को दो करोड़ 62 लाख में तैयार किया गया है। राजकीय हाईस्कूल को दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। यह दोनों भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। कई बार विधायक व मंत्री इसका निरीक्षण भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी इसका उद्घाटन नहीं हो सका है। ग्रामीण जियालाल, रामपाल, रामकुमार, सियारानी आदि का कहना है कि उद्घाटन के बाद क्षेत्र के लोगों को अब स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।