{"_id":"5eb451948ebc3e902c208637","slug":"pesticide-drank-instead-of-water-innocent-died-orai-news-knp5590016161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की जगह पी लिया कीटनाशक, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की जगह पी लिया कीटनाशक, मासूम की मौत
विज्ञापन
पानी के धोखे में पी लिया कीटनाशक, मासूम की मौत
सबहेड.........
मां-बेटा को गंभीर हालत में भर्ती कराया, कुठौंद के ग्राम पारेन मुस्तिकल का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई (जालौन)। पानी की बोतल में भरा कीटनाशक पीने से मां और उसके दो मासूम बच्चों की हालत बिगड़ गई। तीन साल के मासूम की मौत हो गई। मां-बेटे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
कुठौद थाना के ग्राम पारेन मुस्तकिल निवासी निवासी बृजनंदन पुत्र लक्ष्मी ने गांव के बाहर यमुना नदी के किनारे खेत पर खीरा ककड़ी की फसल बो रखी है। वे रोज की तरह बुधवार की देर शाम अपनी पत्नी खुशबू (26) के साथ खेत पर काम कर रहा था। उसके दोनों बेटे रितिक (5) और अजीत (3) भी वहीं खेल रहे थे। इसी बीच खेल-खेल में बच्चों ने पानी की बोतल में पास में रखा कीटनाशक मिला दिया। कुछ देर बाद जब बच्चों को प्यास लगी तो मां खुशबू ने उसी बोतल से न सिर्फ बच्चों को बल्कि स्वयं भी पानी समझकर कीटनाशक पी लिया, जिससे कुछ ही देर बाद मां और दोनों मासूम बच्चे अचेत हो गए और खेत पर ही तड़पने लगे। यह देखकर पति बृजनंदन चीखने चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख तीनों को झांसी रेफर कर दिया गया। छोटे बेटे अजीत की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि मां खुशबू और बड़े बच्चे रितिक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्र ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली है। पूरा परिवार फिलहाल झांसी में है। उनके लौटने पर पूछताछ की जाएगी। पड़ोसियों के मुताबिक महिला ने पानी के धोखे में कीटनाशक पिया और बच्चों को भी पिला दिया है।